फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019: सात जुलाई को हुई परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Wed, 31 Jul 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रिजल्ट रिकॉर्ड 23 दिन के भीतर मंगलवार को जारी कर दिया है। सीबीएसई ने देशभर में यह परीक्षा सात जुलाई को कराई थी। पहली बार इस परीक्षा का परिणाम इतनी जल्दी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से देहरादून में 26 केंद्रों पर सीटीईटी का आयोजन कराया गया था। पहली पाली में 11,167 और दूसरी पाली में 10,885 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई ने कई दिन पहले इसकी आंसर की जारी की थी।
 

विज्ञापन

यहां देखें रिजल्ट

मंगलवार को परिणाम जारी कर दिया गया। सीटीईटी की वेबसाइट पर सीधे रिजल्ट देखा जा सकता है। देशभर में यह परीक्षा 104 शहरों के 2942 केंद्रों पर हुई थी। इसमें देशभर से 23.77 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 3.52 लाख अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है। सीबीएसई ने परीक्षा का नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर 4335 ऑब्जर्वर तैनात किए थे।

यहां देखें रिजल्ट : www.ctet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें