केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 जुलाई को आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबेलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के नतीजे रिकॉर्ड 23 दिन के भीतर जारी कर दिए हैं। इस बार पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 3 लाख 51 हजार 830 परीक्षार्थियों ने सीटीईटी को क्वालिफाई किया है।
पेपर-1 (पहली से पांचवीं) व पेपर-2 (छठी से आठवीं) दोनों पेपर के लिए कुल 29 लाख 22 हजार 227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23 लाख 77 हजार, 031 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 3 लाख 51 हजार 830 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है।
नतीजों को सीटीईटी की वेबसाइट www.ctet.nic.in पर देखा जा सकता है। सीबीएसई के अनुसार, देशभर से पेपर-1 के लिए 2 लाख 14 हजार 658 व पेपर-2 के लिए 1 लाख 37 हजार 172 परीक्षार्थियों ने क्वालिफाई किया है।
पेपर-1 के लिए 16, 56, 091 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1359478 ने परीक्षा दी थी, जबकि पेपर-2 में पंजीकृत 1266136 परीक्षार्थियों में से 1017553 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।