फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में अभी दो दिन और परेशान होंगे मरीज

Sat, 18 Apr 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन चार दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। दिल्ली से आए इंजीनियर अब पार्ट्स न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि सोमवार तक मशीन के पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है। ऐसे में शनिवार और रविवार को भी दून में सीटी स्कैन नहीं हो पाएगा।

दून अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन मंगलवार शाम खराब हो गई थी। बुधवार सुबह इसे ठीक किया गया, लेकिन दो-तीन मरीजों की जांच के बाद फिर से मशीन खराब हो गई थी। तब से इंजीनियर सीटी स्कैन मशीन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से मंगाए हैं पार्ट्स
अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि शुक्रवार को भी इंजीनियरों ने मशीन को ठीक किया।

कुछ देर बाद फिर मशीन खराब हुई तो पता लगा कि कुछ पार्ट्स नए लगाने पड़ेंगे। दिल्ली से मशीन के पार्ट्स मंगा लिए गए हैं। सोमवार तक सीटी स्कैन मशीन पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें