फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएस ने नदियों के नियमित चैनलाइजेशन का दिया निर्देश, बैठक में कई प्रस्ताव को मिली हरी झंडी मिली

Thu, 10 Oct 2024 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अफसरों को नियमित स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक लेती मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्याें के साथ ही नदियों के नियमित चैनलाइजेशन के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएस ने कई प्रस्तावों का अनुमोदन भी दिया।

सचिवालय में हुई बैठक में सीएस ने अधिकारियों को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीआरएफ) के तहत होने वाले सुरक्षात्मक, पुनर्निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कटाव स्थलों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अफसरों को नियमित स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए।

सीएस ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के सुरक्षात्मक कार्यों, रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ के बेडुला तिमली तोक व सरुणा गांवों की मधुगंगा नदी से कटाव सुरक्षा, ऊखीमठ के पैज गांव की आवासीय बस्ती के समीप वैज-करोखी मोटर मार्ग पर भू-धंसाव एवं भू-स्खलन की रोकथाम के लिए सुरक्षा योजना, राजकीय इंटर कालेज वैडा के समीप हो रहे भूस्खलन एवं आकाश कामिनी नदी से कटाव सुरक्षा योजना को स्वीकृति दी।

उन्होंने सीतापुर बाजार की पातीगाड व मंदाकिनी नदी के दांये तट से कटाव सुरक्षा योजना, सोनप्रयाग में सोन नदी के बाएं तट पर बिजलीघर पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों, सोनप्रयाग में सोन और मंदाकिनी नदी के संगम में डाउन स्ट्रीम में निर्मित योजनाओं के सुरक्षात्मक कार्यों को भी स्वीकृति दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  कैसे लड़ते साइबर जंग...आईटीडीए में 45 पद, केवल तीन अधिकारियों के भरोसे चल रहा काम

ऊखीमठ की मंगोली आवासीय बस्ती की कुपडा गदेरे से कटाव सुरक्षा योजना, उत्तरकाशी के बड़कोट के बनास गांव में आबादी के बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्यों, ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में निर्मल नगर को बैगुल नदी की बाढ़ से बचाने की योजना के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, डाॅ. आर राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें