विकासनगर। केसरबाग बाबूगढ़ स्थित गणेश मंदिर में रक्षाबंधन पर सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़्री संख्या में बहनों ने मंदिर पहुंचकर गणेश भगवान को राखी अर्पित की।
सुबह की आरती हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। रक्षाबंधन पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले गणेशजी को राखी अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और बुद्धि, विवेक व सफलता का आशीर्वाद मिलता है।