फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के जश्न में युवाओं ने लगाई दौड़

Mon, 15 Aug 2016 08:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cross country race - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर खेल निदेशालय, जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया।
विज्ञापन


विभिन्न वर्गों में आयोजित दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। साई प्रशिक्षक गुरुफूल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

रविवार सुबह एस्ले हॉल से बालिका एवं बालक अंडर-14 क्रास कंट्री एस्ले हॉल से शुरू होकर मधुबन होटल से वापस एस्ले हॉल, महिला ओपन दौड़ एस्ले हॉल से शुरू होकर ब्लाइंड स्कूल से वापस एस्ले हॉल, पुरुष ओपन दौड़ एस्ले हॉल से शुरू होकर मसूरी डायवर्जन से वापस एस्ले हॉल और वेटरन में एस्ले हॉल से शुरू होकर ब्लाइंड स्कूल से वापस एस्ले हॉल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वर्गों से छह-छह प्रतिभागियों को चयनित कर पुरस्कृत किया गया। विधायक राजकुमार, टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्ण महाराज, शमशेर सिंह, हेमा पुरोहित, पार्षद नंदनी शर्मा, विनय कोहली, भूपेंद्र कठैत, शारदा गुप्प्ता ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर सहायक खेल निदेशक एसके सार्की, सेवा सिंह मठारू, दिनेश असवाल, अनूप बिष्ट, गमाल सिंह, रंजीत थापा, प्रेम सिंह राणा, पूजा यादव आदि मौजूद रहे। 

इनको मिला पुरस्कार 
बालिका अंडर-14 - श्वेता बिंद, जय शिखा, मानसी, हिमानी, निधि, भैरवी 
बालक अंडर-14 - हर्र्षदीप, सिद्धार्थ, विवोक, हिमांशु, सत्यम, विवेक 
महिला ओपन - रिंकी बिंद, संख्या बिंद, शीतल, श्वेता, रिया रावत, किरण
पुरुष ओपन - सुनील, भरत वर्मा, करण तिवारी, अनू, अभिषेक, सुमित 
वेटरन पुरुष - मुकेश राणा, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार, संजय, मनोज, ललित 
सांत्वना पुरस्कार - आठ वर्षीय आराध्या और लक्ष्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें