फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड बेरोजगारों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sun, 14 Aug 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
lathi charge - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों पर देहरादून पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें जमकर पीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिलाओं को भी दौड़ाकर पीटा गया। इससे छह से अधिक आंदोलनकारी घायल हो गए। वहीं 157 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुए बीपीएड बेरोजगार महासंघ ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कनक चौक पर रोक लिया।

जहां हुई सभा में प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बेरोजगारों ने कहा कि उन्हें सात हजार पदों पर नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पिछले पांच साल में सात बीपीएड बेरोजगारों को भी नियुक्ति नहीं मिली।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बेरोजगार नहीं माने और बैरिकेडिंग के किनारे से होकर सीएम आवास की ओर जाने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज से कुछ बेरोजगारों के सिर व हाथों पर चोटें आई हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसएस धोनी ने कहा कि सरकार लाठियों के बल पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। हमारी जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।  

नियुक्ति के नाम पर हमें लगातार गुमराह किया जा रहा है, सरकार कभी सात हजार तो कभी पांच हजार पदों पर नियुक्ति का आश्वासन देती रही है, लेकिन अब तक एक भी बेरोजगार को नियुक्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

- हिमांशु राजपूत, प्रवक्ता बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों को शाम पांच बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन बेरोजगारों का एक गुट इसके लिए तैयार नहीं था, ये लोग बैरिकेडिंग के किनारे से निकलकर सीएम आवास की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से लाठियां फटकारी गईं।
- ललित नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें