फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार-बाइक की टक्कर में विवाद पर क्रास केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट और अन्य संबंधी धाराओं में क्रास मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस केा दी तहरीर में खुशहालपुर के घमोलो निवासी सागर सिंह शेरगिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान खुशहालपुर निवासी अब्दुल रहीम ने अपनी कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसके उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। अब्दुल रहीम ने उनको जाने से मारने की धमकी भी।

वहीं, खुशहालपुर निवासी अब्दुल रहीम के बेटे जैद ने बताया कि उनके पिता अपनी कार से जा रहे थे। बताया कि सागर सिंह और एक अन्य बाइक सवार ने उनके पिता की कार के आगे से कट मारा। बताया कि पिता ने जब उन्हें रोका उन्होंने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। उनके पिता पर खुखरी और लोहे की रॉड से हमला किया। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन




थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी। बताया कि मामले में मारपीट, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें