फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र की महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को दहेज मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है ससुराल पक्ष के लोगों ने 15 नवंबर को उनको और बेटी को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार चारों के खिलाफ दहेज प्रताड़ता, महिला के साथ क्रूरता, मारपीट, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उनका विवाह डाकपत्थर निवासी नदीम कुरैशी से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। बताया कि पति नदीम, देर साहिल कुरैशी और सोहेल कुरैशी और सास शबाना आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। शादी के बाद बच्ची होने पर ससुराल पक्ष के लोग उनसे दहेज में दो लाख नकद, बुलेट आदि की मांग करते हुए उनपर अत्याचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें