कोई भी अपशिष्ट बेकार नहीं जाएगा
सीएसआईआर-एएमपीआरआई भोपाल के निदेशक डॉ. थल्लाडा भास्कर ने शून्य-अपशिष्ट बायो-रिफाइनरी की परिकल्पना प्रस्तुत की, जिसमें प्रसंस्करण के दौरान प्राप्त हर घटक से अधिकतम मूल्य प्राप्त किया जाता है। पायरोलिसिस प्रक्रिया से प्राप्त जलीय अंश (एक्वियस फ्रैक्शन) को एक पेटेंटयुक्त जैविक कीटनाशी के रूप में विकसित किया गया है। भंडारण और परिवहन की चुनौतियों से निपटने के लिए इसे एक स्थिर पाउडर रूप में भी विकसित किया गया है, जिसका कृषि क्षेत्र में उपयोग के लिए मूल्यांकन किया गया है।
ये भी पढे़ं...Uttarakahnd: देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
अब ऐसे तैयार होगा सड़क का डामर
इसके लिए धान की पराली और अन्य सूखे पौधों या कचरे का उपयोग होता है। पायरोलिसिस प्रक्रिया के तहत कचरे को ऑक्सीजन के बिना बहुत तेज गर्मी में प्रॉसेस करके बायो-ऑयल बनाया जाता है। इस बायो-ऑयल को सुधार कर पारंपरिक डामर (बिटुमेन) में 20 से 30 प्रतिशत तक मिलाया जाता है। जिससे सड़क का निर्माण होता है।