फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके ‘हठयोग’ से जमीन ने उगला ‘सोना’

Mon, 17 Feb 2014 01:36 PM IST
नरेश थपलियाल/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मन में कुछ करने का जुनून और जज्बा हो तो बंजर जमीन भी ‘सोना’ उगल सकती है। पौड़ी जिले के योगेश्वर प्रसाद बडोला ने इसे मुमकिन कर दिखाया।
विज्ञापन


पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत

हिमाचल में कंस्ट्रक्शन की नौकरी छोड़कर गांव वापस आए और बागबानी में ऐसा ‘हठयोग’ दिखाया कि नौ साल में ही उनकी बंजर जमीन सेब, माल्टा, बादाम, कागजी नींबू के पौधों से लहलहाने लगी।

सिर पर सवार था बागबानी का जुनून

पौड़ी जनपद के नैनीडांडा ब्लॉक के किनगोड़ीखाल (खाल्यूं) निवासी योगेश्वर प्रसाद 1978 में नौकरी तलाशते हिमाचल पहुंचे। वहां रामपुर बुशहर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करनी शुरू कर दी।

पढ़ें, मोदी के 'डर' से उत्तराखंड के सीएम ने दिए पांच लाख

हाड़तोड़ मेहनत के बाद महीने में मिलते थे आठ हजार रुपए। 27 साल नौकरी की। लगा नौकरी में परिवार का गुजरा मुश्किल है। सोचा कुछ और किया जाए। रामपुर बुशहर बागवानी के लिहाज से काफी समृद्ध है।

पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

उन्होंने वहां के बागबानों के तौर-तरीके देखे और उनकी समृद्धि भी। वर्ष 2005 में नौकरी छोड़ दी और गांव आ गए। यहां उनकी 150 नाली बंजर में तब्दील हो चुकी थी।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

लेकिन बागबानी का जुनून सिर पर सवार था। उद्यान विभाग की मदद ली और फलों की खेती में जुट गए।

पेड़ों के रूप में तनकर खड़े हैं हौसले

योगेश्वर के हौसले फलदार पेड़ों के रूप में उनके बगीचे में तनकर खड़े हैं। उनके बाग में सेब के 1500, कागजी नींबू के 200, अखरोट के 250, माल्टा के 30 और बादाम के पांच पेड़ हैं।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

योगेश्वर ने और बंजर भूमि पर पेड़ों के लिए खुद ही गड्ढे खोदे। फलदार पौधों के लिए नैनीडांडा से कोटद्वार तक 150 किलोमीटर जिला उद्यान विभाग के चक्कर काटे। शुरुआत में कई पौधे सूख भी गए। इसके बाद भी हार नहीं मानी।
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने किया सम्मानित

पिछले साल बाग से लगभग 60 पेड़ों पर सेब की पहली फसल आई। जिससे लगभग 40 हजार की आमदनी हुई। इस साल सेब के सभी पेड़ फल देने लगेंगे। उम्मीद है कि उनकी आमदनी में और इजाफा होगा।

पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत

योगेश्वर को अहमदाबाद में आयोजित एग्रीकल्चर ग्लोबल समिट में उदीयमान किसान के रूप में 51 हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित भी किया गया है।

पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

योगेश्वर प्रसाद ने बेरोजगारों और किसानों को नई राह दिखाई है। अपने कठिन परिश्रम के कारण वे विभाग का गौरव भी बढ़ा रहे हैं।
- एसके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें