फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रानीपोखरी में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने पाया काबू

Thu, 09 Mar 2023 10:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला,  जौलीग्रांट

सार

गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत मे खड़ी फसल में आग लगने से लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष के अनुसार बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
खेतों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपोखरी ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना पाकर रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।

ये भी पढ़ें...Haldwani: छोटे भाई ने लगाई फांसी, खबर सुन बड़े भाई को आया हार्टअटैक, एक साथ दो मौत से परिवार में मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जगमोहन रमोला ने कहा कि उनके गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में खड़ी फसल में आग लगने से उन्हें लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें