फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों का बिंदास अंदाज

Sun, 24 Aug 2014 02:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पिछले कुछ समय में हुई लूट और चोरी की घटनाओं में पुलिस ने एक अनोखी समानता खोज निकाली है।
विज्ञापन


इन घटनाओं में शामिल रहे बदमाश पहले नाश्ता करते हैं और फिर तरोताजा होने के बाद ही घर से निकलते हैं। जानकारों का कहना है कि बदमाशों का बेखौफ अंदाज साबित करता है कि घटना से पहले पूरी प्लानिंग होती है।

पुलिस के हर मूवमेंट की बदमाशों खबर
बदमाशों को मालूम है कि कहां-कहां पुलिस का पहरा है और उन्हें कितनी देर वहां रुकने में कोई खतरा नहीं है। यानी उन्हें पुलिस के हर मूवमेंट की खबर है।

14 जुलाई को बंजारावाला क्षेत्र में टिहरी जिले के शासकीय अधिवक्ता के घर हुई चोरी में तीन से पांच चोर शामिल थे। काम निपटाने के बाद चोरों ने आराम से बैठकर शराब पी और फिर ब्रेड-जैम का स्वाद लिया।
विज्ञापन


इसके बाद चोर तरोताजा हुए और शराब की बोतल लेकर निकल गए। जुलाई के पहले सप्ताह में पटेलनगर क्षेत्र के एक घर में घुसे चोरों का अंदाज भी कुछ ऐसा ही था।

शनिवार तड़के मोथरोवाला में व्यापारी के घर भी बदमाशों का बर्ताव साबित कर रहा था कि उन्हें पुलिस का कतई खौफ नहीं है। यहां भी बदमाशों ने ब्रेड-जैम का नाश्ता किया और फेसवॉश से मुंह धोया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश व्यापारी और उनके परिजनों से बातचीत भी करते रहे। बदमाश उन्हें बार-बार सहयोग करने की हिदायत दे रहे थे।

अब सीसी कैमरों की मदद
पुलिस सीसी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में है। पुलिस व्यापारी के घर जाने वाले सभी रास्तों पर लगे इन कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस व्यापारी की कार को भी तलाश रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें