फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में कांग्रेसी विधायक के भाई समेत तीन गिरफ्तार, ऐसे किया पूरा खेल

Wed, 06 Mar 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन

एसआईटी ने ढाई करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में टेकवर्ड्स वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान मंगलौर के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आरोपी काजी नूरुद्दीन मंगलौर के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का भाई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरे आरोपी संजय बंसल देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, देहरादून के चेयरमैन भी हैं। छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने 21 दिन में हरिद्वार के तीसरे निजी संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की है।

टीसी मंजूनाथ (प्रभारी, एसआईटी छात्रवृृत्ति घोटाला) ने बताया कि समिति के अध्यक्ष मंगलौर निवासी प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष काजी नूरुद्दीन निवासी किला मंगलौर और सचिव संजय बंसल निवासी ईसी रोड देहरादून को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसआईटी जांच में आया कि टेकवर्ड्स वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन मंगलौर द्वारा 2012-13 से 2014-15 तक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के दाखिले दर्शाकर करीब दो करोड़ 54 लाख 10 हजार 440 रुपये की छात्रवृति हड़पी गई है।

एसआईटी ने जब कॉलेज का भौतिक सत्यापन किया तो कॉलेज के स्थान पर खंडहर मिला। आरोपियों ने एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी, आईटी के कोर्स संचालित करने के लिए वर्ष 2011 में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से आवेदन किया था, लेकिन उन्हें मान्यता नहीं मिली थी।

एसआईटी ने मंगलवार को संदिग्ध आरोपियों को रोशनाबाद स्थित कार्यालय बुलाया। घोटाले से संबंधित सवालों का संतोषजनक जवाब न देने पर एसआईटी ने तीनों पदाधिकारियों को सिडकुल थाने के सुुपुर्द कर दिया।

आरोपियाें को आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, इस घोटाले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक संस्था के उपाध्यक्ष
टेकवर्ड्स वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान मंगलौर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में कांग्रेसी विधायक काजी निजामुद्दीन का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। वह संस्था के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।

एसआईटी ने तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की है। इनमें मंगलौर के विधायक काजी निजामुउद्दीन का भाई और कोषाध्यक्ष काजी नूरुद्दीन के अलावा देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजय बंसल भी शामिल हैं, वे टेकवर्ड्स वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान में सचिव हैं।
-अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था

हमारे पिता ने नूरुद्दीन के साथ पार्टनरशिप में वर्ष 2009 में कॉलेज खोला था। खुलने के बाद पार्टनर के साथ अनबन हो गई थी। लिहाजा, हम वर्ष 2010 में इस कॉलेज से अलग हो गए थे। हम इस कॉलेज में पार्टनर नहीं हैं। किसी भी तरह के छात्रवृत्ति घोटाले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। 
-अमन बंसल, आरोपी संजय बंसल के पुत्र

मैं राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा हूं और मोदी के खिलाफ बोल रहा हूं, जिसका बदला मेरे भाई से लिया गया है। मेरे परिवार का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। 
- विधायक काजी निजामुद्दीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें