फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: जंगल में चारा लेने गई 65 साल की वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास, बच गई तो फिर की शर्मनाक हरकत

Wed, 19 Sep 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक युवक ने 65 साल की वृद्धा के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी कि इंसानियत भी शर्मिंदा हो जाए। युवक ने पहले वृद्धाा संग दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर घर भाग गई तो उसके बाद भी युवक ने शर्मनाक हरकत कर डाली। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जंगल में चारा लेने गई एक 65 वर्षीय वृद्धा से युवक ने दुराचार की कोशिश की। वृद्घा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया।

आरोप है कि इसके बाद गांव पहुंचकर युवक ने परिवारवालों के साथ वृद्धा के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट भी की। वृद्घा की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की

जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा बुधवार को गांव के निकट जंगल में अपने पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच गांव का एक युवक पहुंचा।

आरोप है कि उसने वृद्धा को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण दौड़े, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

बाद में आरोपी युवक अपने परिवार के तीन लोगों के साथ वृद्धा के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। वृद्धा ने अपने परिजनों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

उधर, कोतवाल अमर चंद शर्मा कहना है कि तहरीर के आधार पर रजत उर्फ नादर पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र सकटू, सुनीता पत्नी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें