हरिद्वार में भाजपा नेता को कुछ युवकों को गाली देने से रोकना भारी पड़ गया।
सोमवार देर रात ऋषिकुल क्षेत्र में एक आइसक्रीम पार्लर पर शराब के नशे में धुत युवक एक भाजपा नेता एवं दारोगा से उलझ गए। दारोगा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवक हिरासत में ले लिए जबकि कुछ साथी फरार होने में कामयाब रहे। चर्चा ये है कि, युवकों ने भाजपा नेता ने जमकर हाथ साफ किए।
रात करीब एक बजे भाजपा विधायक के प्रतिनिधि अपने दोस्त एक दारोगा के साथ आइसक्रीम खाने ऋषिकुल मैदान के पास एक दुकान पर पहुंचे थे। भेल में रह रहा दारोगा आजकल रुड़की में तैनात है। दुकान पर कुछ अन्य युवक भी आइसक्रीम खा रहे थे। जो आपस में गाली गलौच कर रहे थे।
युवकों ने दारागो से भी की धक्का-मुक्की
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने युवकों से गाली गलौच न करने को कहा। बस इस बात पर युवक उलझ गए। बताते है कि युवकों ने भाजपा नेता को कई थप्पड़ जड़ दिए। दारोगा ने बीच बचाव किया तब उसे भी धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा।
फिर दारोगा की सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक कुछ युवक भाग गए लेकिन दो युवक धरे गए। युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया फिर हवालात की हवा खाई। मंगलवार को दोपहर में पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में युवकों का चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार युवकों के नाम राहुल चौधरी पुत्र सुखविंदर निवासी आदर्श कालोनी भोपा रोड मुजफ्फरनगर एवं विकास राठी पुत्र विनोद निवासी नई बस्ती, पुनवा मुजफ्फरनगर है। ये यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवकों को नगद जुर्माने के बाद छोड़ दिया गया।