फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते पकड़े गए युवक के सिर पर हुआ खून सवार, इसके बाद कर डाला खौफनाक कांड

Mon, 16 Oct 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सोमवार की शाम सिरफिरा युवक चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद से ही उसके सिर पर खून सवार हो गया। इसके उसने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


युवक ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर उनको जख्मी कर दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं, लेकिन आरोपी देर रात तक दबोचा नहीं जा सका था। चाकू के हमले में घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।  

थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि रमतोली निवासी प्रीतम सिंह नाम का युवक सोमवार शाम करीब 7.30 बजे मुख्य बाजार में राहुल कुटियाल की दुकान में गया था। वहां से उसने एक मोबाइल सैट चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी हरकत देख रहे दुकानदार ने उसे पकड़ लिया। इतने में प्रीतम सिंह ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर दुकानदार राहुल की बांह और गर्दन में वार किए। उसके बाद प्रीतम ने हाथ में चाकू लेकर मुख्य बाजार की तरफ दौड़ लगा दी। रास्ते में रोडवेज का परिचालक धर्मेंद्र जोशी मिला तो प्रीतम ने उसके पेट में भी चाकू मार दिया।

कुछ आगे रास्ते में नाई मोहम्मद राशिद के दाहिने हाथ में भी चाकू से घोंप दिया। भाग रहे प्रीतम का लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ध्यान सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों को शहर के विभिन्न हिस्सों में भेज दिया। एसओ के अनुसार प्रीतम सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है।

इससे पहले भी वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र दबोच लिया जाएगा। हमले में घायल रोडवेज परिचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के प्रभारी एमएस जायसवाल ने बताया कि तीनों घायलों के शरीर से काफी खून बह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें