फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ट्रैक पर गिरा और वहीं मौत से मिला

Thu, 03 Oct 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के रायपुर क्षेत्र से कई दिनों से गायब युवक की हरिद्वार रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। पुलिस की पूछताछ में युवक के दोस्त ने इस बात का खुलासा किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए रायपुर थाने में जमकर हंगामा किया। 26 सितंबर को रायपुर थाना क्षेत्र के ऋषिनगर में रहने वाला अभिषेक (22) घर से अपने दोस्त राहुल के साथ बाजार गया था, लेकिन लौटा नहीं।

पढें, सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा

पिता दून अस्पताल में हैं कर्मचारी
अभिषेक के पिता दून अस्पताल में कर्मचारी हैं। उन्होंने इस संबंध में रायपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, परिजनों ने जब राहुल पर अभिषेक के अपहरण का शक जाहिर किया तो बुधवार को पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ में राहुल ने बताया कि 26 सितंबर को वह और अभिषेक बरेली चले गए थे। एक दिन बाद 27 सितंबर को वह ट्रेन से लौट रहे थे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पहले दोनों ने स्मैक का सेवन किया। ज्यादा नशा होने पर दोनों हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतर गए।

पढें, केदारनाथ हादसे से नम हुई 'लारा' की आंखे

भीड़ में घुसकर बन गया तमाशबीन
दोनों रेलवे ट्रैक किनारे चल रहे थे, कि तभी अभिषेक ट्रेक पर गिर गया और ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। राहुल ने बताया यह देखकर वह डर गया और लाश को देखने के लिए जुटी भीड़ का हिस्सा बन गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया और चुपचाप देहरादून आ गया।

एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया हरिद्वार पुलिस ने 27 सितंबर को ही अज्ञात में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया था। अभिषेक बेरोजगार था, उसने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

परिजनों ने किया थाने में हंगामा
अभिषेक के पिता बाबू लाल दून महिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही वह क्षेत्र के लोगों के साथ रायपुर थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का ही लग रहा है। लेकिन अगर परिजन तहरीर देंगे तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें