देहरादून निवासी महिला लेफ्टिनेंट कर्नल मसूरी में आधा दर्जन मनचलों का शिकार बन गई। मनचलों ने महिला लेफ्टिनेंट के साथ छेड़खानी और गाली गलौच की। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की तहरीर पर धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर सभी छह आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार रात की है। दून निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल पति के साथ मसूरी में अपने भाई के यहां आई थी। देहरादून लौटते वक्त किक्रेंग के पास बाइक और स्कूटर सवार छह युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवर टेक किया।
इसके बाद उनके साथ गाली गलौच और अश्लील बातें करने लगे। इस पर गुस्साई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल और उनके पति ने मोबाइल से बाइक सवार युवकों की फोटो खींच ली और घटना की जानकारी पुलिस को दी।