फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर ब्वॉय बनकर आए बदमाश, रेडियो जॉकी की पत्नी से की मारपीट

Sat, 20 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में कोरियर ब्वॉय बनकर रेडियो जॉकी के घर में घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी से मारपीट की और घर से लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने पीड़िता की आंखों में मिर्च का पाउडर भी डाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर प्रशांत विहार थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार रूचि शर्मा (30) सपरिवार सेक्टर 9 रोहिणी स्थित ऋषि अपार्टमेंट में रहती है। परिवार में पति आशीष शर्मा, बेटा और सास ससुर हैं। आशीष निजी रेडियो में जॉकी का काम करता है। वहीं रूचि एक प्राइवेट कंपनी में पीआर के पद पर कार्यरत है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह आशीष माता-पिता और बेटे के साथ पीतमपुरा इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया। जबकि रूचि घर पर अकेली थी। रूचि के मुताबिक करीब साढ़े बारह बजे दो युवक उसके दरवाजे पर आए।
विज्ञापन

ड्राइंग रूम में धक्का देकर आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

पु‌लिस - फोटो : file photo
उन लोगों ने बताया कि वह कोरियर ब्वॉय हैं और आशीष के नाम का कोरियर लेकर आए हैं। रूचि ने जैसे ही दरवाजा खोला। एक युवक ने उसके मुंह को दबा दिया और लात घुंसों से पिटाई शुरू कर दी।

मारपीट करने के बाद बदमाशों ने उसे ड्राइंग रूम में धक्का दे दिया और रसोई से मिर्च का पाउडर लाकर उसकी आंखों में डाल दिया। वहीं, दूसरे बदमाश ने बेडरूम में रखे अलमारी से 12 हजार रुपये और लाखों के जेवरात निकाल लिए। 

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद रूचि ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। आशीष के घर पहुंचने के बाद रूचि का निजी अस्पताल में इलाज करवाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रूचि के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें