टिहरी क्षेत्र के हेंवलघाटी के मठियाण गांव निवासी एक विवाहिता ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतका के भाई ने जीजा पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें, सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू
नरेंद्रनगर प्रखंड के बमडखोला गांव की उर्मिला देवी (30) का विवाह मठियाण गांव के हरि प्रसाद मैठाणी के साथ वर्ष 2002 में हुआ था।
पेड़ पर लटका मिला शव
बुधवार को उर्मिला देवी जंगल में घास काटने गई हुई थी, लेकिन शाम तक घर लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, तो उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला।
पढ़ें, ग्रामीणों ने जीप के पार्ट्स खोेलकर पहुंचा दिया पहाड़ पर
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका के चार बच्चे हैं।
पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
मृतका के भाई रामकृष्ण बिजल्वाण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जीजा घर पर रहकर कोई काम नहीं करता था। अक्सर उर्मिला से मारपीट करता रहता था, जिससे तंग आकर उसे आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा।
पढ़ें, रैंकर्स पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
थानाध्यक्ष एनके भट्ट ने बताया कि पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।