फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल के बच्चे संग महिला ने किया ऐसा सुलूक, देखकर सकते में आए गांव वाले

Tue, 23 Jan 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल के बच्चे पर महिला को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि महिला ने उसकी ऐसी हालत बना दी कि देखकर गांव वाले भी सकते में आ गए। चंद्रपुरी खुर्द गांव में दस वर्षीय बच्चे को निर्माण सामग्री के पास खेलना भारी पड़ गया।

विज्ञापन


निर्माण सामग्री मालकिन ने मौके पर आकर बच्चे को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने जैसेतैसे बच्चे को छुड़ाया। हालत बिगड़ने पर बच्चे को पहले खानपुर और फिर लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंद्रपुरी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने मकान बनाने के लिए अपने घर के पास निर्माण सामग्री डाल रखी थी। बताया जाता है कि रविवार शाम मोहल्ले का एक दस वर्षीय बच्चा मोहित अपने साथियों क साथ निर्माण सामग्री के पास खेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सामग्री की मालकिन भड़क गई और मोहित की पकड़ कर धुनाई कर दी। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ने पहले बच्चे के साथ मारपीट की उसके बाद गला घोटने का प्रयास किया।

चिल्लाने पर एकत्रित हुए लोगों ने जैसे तैसे बच्चे को महिला से छुड़ाया। हालत बिगड़ने पर बच्चे को पहले खानपुर और फिर लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें