उत्तराखंड के गोपेश्वर में दशोली ब्लॉक के घुड़साल गांव की महिला प्रधान की रविवार को जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में मातम छा गया है। जहर खाने की वजह पता नहीं चल पाई है।
घुड़साल गांव निवासी शिशुपाल कंडेरी और उनकी ग्राम प्रधान पत्नी रंजना देवी (34) गांव में और उनके दोनों बच्चे गोपेश्वर में अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के रंजना ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।