फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की जांच के लिए कब्र से निकाला महिला का शव

Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
विरोध के चलते पुलिस ने सोमवार तड़के कब्र से विवाहिता के शव को निकालकर पोस्टमार्टम करा दिया है। मौत की वजह साफ न होने के कारण चिकित्सकों ने विसरा संरक्षित किया है। बाद में परिजनों ने मायके में उसका शव सुुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजन पहले दिन से जहर दिए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के बाजावाला निवासी सईद हसन ने पटेलनगर कोतवाली आकर आरोप लगाया था कि मेंहूवाला में ब्याही उसकी बेटी शमीना की आठ जुलाई को जहर देकर हत्या कर दी गई।  पिता की आशंका के बाद पुलिस ने डीएम को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अपनी संस्तुति भेज दी थी।

इसी आधार पर डीएम ने डोईवाला के एसडीएम को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर शव निकालने के आदेश दिए थे। शनिवार को पुलिस शव निकालने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर विरोध जताया था। उस समय तो पुलिस समझा-बुझाकर वापस आ गई थी। सोमवार तड़के तीन बजे के करीब एसपी सिटी अजय सिंह, एसडीएम डोईवाला कई थानों की पुलिस और शमीना के परिजनों को लेकर कब्रिस्तान पहुंच गए।
विज्ञापन


कब्रिस्तान की घेराबंदी कर शव को कब्र से निक ालकर मोर्चरी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में विसरा संरक्षित किया गया। परिजन शव को बाजावाला ले गए, जहां पर उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें