फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते वक्त रेत दिया पत्नी का गला, देखकर चीखने लगे बच्चे

Tue, 25 Aug 2015 03:48 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले के एक गांव में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने घर में सो रही पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ डॉ. उत्तम सिंह नेगी और कोतवाल अजय ध्यानी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


किलपुरा रेंज के जंगल के किनारे अलाविर्दी गांव निवासी पतिराम मौर्य ने रविवार रात करीब 11:30 बजे पत्नी सुषमा मौर्य (37) का गला धारदार हथियार से उस समय रेत दिया, जब वह सो रही थी।

पत्नी की चीख से पास के कमरे में सो रहे बच्चे उठ गए और वहां की स्थिति देख चीख-पुकार करने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान बेचे सिंह और फिर प्रधान ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पतिराम मौर्य को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बेटे पर आ पड़ा जिम्मेदारियों का बोझ

सीओ डा. नेगी और कोतवाल ध्यानी ने घटना स्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दंपति में अक्सर झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। कुछ लोगों का कहना था कि पतिराम को अपनी पत्नी पर शक था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।

मृतक महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिसमें राजेंद्र कुमार 11वीं, मिथिलेश कुमारी नवीं, पूजा छठवीं और रोहित यूकेजी में पढ़ते हैं। बता दें कि पतिराम मौर्य का परिवार मूलरूप से सपापुर पटना थाना भुतहा तहसील फरीदपुर जिला बरेली (यूपी) निवासी है और करीब छह साल पहले अलाविर्दी गांव में आकर बसा है।

राजेंद्र की अग्रिपरीक्षा
पिता पतिराम द्वारा मां सुषमा की हत्या के बाद घर की जिम्मेदारी बड़े बेटे राजेंद्र कुमार 16 पर आ गई है, जो कि स्वयं आदर्श शिक्षा निकतेन बगियाघाट में 11वीं कक्षा का छात्र है और पढ़ाई में अव्वल रहने वाले राजेंद्र ने हाईस्कूल में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। राजेंद्र का छोटा भाई रोहित भी इसी स्कूल में यूकेजी का छात्र है। बहन मिथिलेश कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चटिया फार्म में नवीं और पूजा छठवीं कक्षा की छात्राएं हैं
विज्ञापन

'सही नहीं था च‌र‌ित्र, समझाने पर भी नहीं मानी'

पत्नी की हत्या के आरोपी पतिराम मौर्य ने कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं था। उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास भी किया।

इस संबंध में कई बार विवाद भी हो जाता था, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे यह कदम उठाना पड़ा। बच्चों का भविष्य खराब हो गया पर आरोपी ने कहा कि उसने अपने बच्चों को प्यार से रखा है और कभी किसी के साथ मारपीट तक नहीं की।

मृतका का ससुर करता है मजदूरी
मृतका का ससुर और आरोपी के पिता छिनकी में ही रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने हत्या के कारण के बारे में कुछ भी जानकारी न होना बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें