उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवती को शादी और पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर सिपाही उसका कई महीने तक यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं अश्लील क्लिप बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोपी सिपाही के खिलाफ कोर्ट के आदेश शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित युवती फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। सोमवार को शामली कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2012 में जब वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रही थी, तो जावेद नामक सिपाही ने कॉल करके उससे नौकरी लगवाने की बात कही।
इसके बाद बातचीत लगातार होती रही। जावेद मूलरूप से कैराना क्षेत्र के गांव भूरा का रहने वाला है। जब उसकी बातचीत हुई, तो वह सहारनपुर पुलिस लाइन में रहता था, जबकि वर्तमान में वह मेरठ में तैनात बताया गया है।