एक महिला अपने प्रेमी से बेइंतहा प्यार करती थी। इसलिए ही तो वह घर की दहलीज लांघ कर उसके पास चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि प्रेमी हैवान निकलेगा।
एक महिला ने हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) के अपने पूर्व प्रेमी पर अपने पांच साल के बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। घटना वर्ष 2016 की बताई जा रही है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने पूर्व प्रेमी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से मुलाकात के दौरान महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर हैदराबाद के एक युवक से हुई थी। युवक के साथ धीरे-धीरे उसकी दोस्ती गहरी होती चली गई। फिर वह अपने बेटे को साथ लेकर हैदराबाद चली गई। करीब बीस दिन गुजारने के बाद वह वहां से चली आई।