फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के प्यार में पागल थी, लेकिन उसी प्रेमी ने महिला के पांच साल के बेटे संग कर दी हैवानियत

Fri, 06 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
child abuse
विज्ञापन

एक महिला अपने प्रेमी से बेइंतहा प्यार करती थी। इसलिए ही तो वह घर की दहलीज लांघ कर उसके पास चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि प्रेमी हैवान निकलेगा।

विज्ञापन


एक महिला ने हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) के अपने पूर्व प्रेमी पर अपने पांच साल के बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। घटना वर्ष 2016 की बताई जा रही है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने पूर्व प्रेमी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से मुलाकात के दौरान महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर हैदराबाद के एक युवक से हुई थी। युवक के साथ धीरे-धीरे उसकी दोस्ती गहरी होती चली गई। फिर वह अपने बेटे को साथ लेकर हैदराबाद चली गई। करीब बीस दिन गुजारने के बाद वह वहां से चली आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में महिला के पति की हो गई मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि इस दौरान उसके प्रेमी ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। उसे वहां बंधक बना लिया था और पुलिस को शिकायत करने पर प्रेमी दोनों की हत्या करने की धमकी देता था।

आरोप है कि एक दिन वह भाग निकलने में कामयाब रही। रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे कर्मचारी की मदद से यहां पहुंच गई। उसने बताया कि तब से उसका बेटा गहरे सदमे में है।

महिला ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके पति की भी मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि अब भी उसका पूर्व प्रेमी फेसबुक, व्हाटसएप पर संपर्क कर परेशान करता रहता है। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर पवन सोनी निवासी चार कमान शक्करकोटा हैदराबाद के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें