फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव

Sun, 08 Sep 2013 09:51 AM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पूर्व जिला स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ उनका शव घर के पीछे स्टोर में पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर आईजी लॉ एंड ऑडर और एसएसपी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वारदात के वक्त मृतका घर में अकेली थी और उनके पति क्लीनिक गए हुए थे।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने डाग स्कॉड और अन्य साधनों से मौके की जांच की। शाम को डाक्टर की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है।

पढें, खुशखबरीः उत्तराखंड में खुलेंगी साढ़े पांच हजार नई नौकरी

सेंवला कलां, पटेलनगर निवासी डा. जेपी शर्मा शनिवार सुबह दस बजे माजरा स्थित क्लीनिक गए हुए थे। उनके साथ उनका हेल्पर लोकेश शर्मा भी था।

नौकरानी ने दी जानकारी
दोपहर 12 बजे के करीब नौकरानी कुसुम घर में काम करने आई। मुख्य दरवाजे में लॉक लगा हुआ था। उसे पीछे के दरवाजे का भी पता था। वह वहां से अंदर घुस गई।

पढें, आचार्य बालकृष्ण के निकले 'दो बाप'

घर में किसी को भी न पाकर वह सफाई में जुट गई। जब एक घंटे बाद भी डा. जेपी शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा (70) घर नहीं लौटी तो कुसुम ने डाक्टर को फोन किया।

पत्नी का शव मिला
इस पर डाक्टर और उनका हेल्पर भी घर आ गए। घर के पिछले हिस्से से लगे स्टोर में डा. शर्मा गए तो वहां खून से लथपथ उनकी पत्नी का शव मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, सुपर चोर, 15 मिनट में उडा लिए 6 लाख

सूचना पर आईजी कानून एवं व्यवस्था आरएस मीणा, एसएसपी केवल खुराना, सीओ सदर स्वतंत्र कुमार, इंस्पेक्टर पटेलनगर एमपी सैनी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी केवल खुराना ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। क्योंकि घर से कुछ भी सामान गायब नहीं हुआ है। यहां तक की हत्या करने वाले मृतका के गले से भी चेन नहीं ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें