फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने की शर्मनाक हरकत, पत्नी ने उतारा मौत के घाट

Tue, 28 Jun 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
विकासखंड के केड़ा मल्ला गांव में एक महिला ने धारदार हथियार से उल्टा वार करते हुए अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना रविवार रात्रि नौ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब छह बजे केड़ा मल्ला गांव निवासी गीता देवी (31) का पति राकेश लाल (36) पुत्र बाला लाल, जो पेशे से मजदूरी का काम करता था, शराब पीकर घर पहुंचा। उसने बच्चों को दुत्कारते हुए बेटे अजय का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र फाड़ दिया।

इसके बाद वह अपनी पत्नी से लड़ाई करते हुए गाली देने लगा और कपड़े उतारकर घर के अंदर बिस्तर पर लेट गया और वहीं गंदगी कर दी। करीब आठ बजे रात्रि पत्नी घर के अंदर गई तो देखा, कि शराब के नशे में पति बिना कपड़ों में लेटा हुआ है और गंदगी कर रखी है, महिला ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का गला दबाते हुए उसे मारने की कोशिश करने लगा

मर्डर - फोटो : amar ujala
इस पर, राकेश लाल बिस्तर से उठकर बिना कपड़े पहने घर से बाहर आ गया और पुन: गाली-गलौज करने लगा। उसकी पत्नी द्वारा उसे कमरे में धकेलने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माना। पास के घरों में रहने वाले लोग भी यह देख अपने घरों के अंदर चले गए।

आरोप है कि लगातार गाली-गलौज के बीच करीब नौ बजे रात्रि शराबी पति हाथ में दरांती लेकर अपनी पत्नी का गला दबाते हुए उसे मारने की कोशिश करने लगा। अपना बचाव करते हुए गीता ने दरांती छिनकर उल्टी तरफ से राकेश लाल के सिर पर मार दी, जिससे वह मौके पर मर गया।

मृतक के चाचा जयवीर लाल द्वारा रेगुलर पुलिस अगस्त्यमुनि को सूचना दी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हुए। सोमवार को थानाध्यक्ष डीएस रावत महिला पुलिस के साथ गांव पहुंचे और महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया।

मृतक के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इधर, थानाध्यक्ष श्री रावत ने बताया कि उक्त महिला और मृतक की पृष्ठभूमि सहित सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। विदित हो कि चार वर्ष जखोली ब्लाक में भी एक महिला ने कुल्हाड़ी से अपने पति की हत्या कर दी थी।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें