फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश

Wed, 04 Jun 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत उसके ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ की है। मामले में मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी राज सिंह की शादी ढाई माह पहले नेहा (19) निवासी बसंत विहार, देहरादून से हुई थी। मंगलवार सुबह 11 बजे नेहा का शव एक कमरे की छत के कुंडे से लटका मिला।

नहीं पता चल पाई मौत की वजह
राज सिंह ने इस बात की जानकारी खानपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

खानपुर थानाध्यक्ष दिनेश पंवार ने बताया कि नेहा के पति और ससुराल के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गई है। लेकिन नेहा की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या। मृतका के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपनी ओर से मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें