फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियरः गेस्ट हाउस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त

Thu, 14 Apr 2016 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर के दहगाह क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में मृत मिलीं युवती की शिनाख्त हो गई है। मृतका अमरोहा की निवासी थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। मृतका के परिजन भी कलियर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को दरगाह क्षेत्र के गेस्ट हाउस में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्धों से धनौरी पुलिस चौकी में पूछताछ की। जिसमें पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

हफ्ते भर पहले धनौरी रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के एक कमरे से युवती का शव बरामद हुआ था। शव मिलने से तीन दिन पहले युवती की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस के साथ साथ गेस्ट हाउस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गेस्ट हाऊस मालिक राशिद की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। जांच में जुटी पुलिस ने वेस्ट यूपी के आठ संदिग्धों से पूछताछ की। एसओ महेश जोशी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें