सोमवार को भी प्रभा विनोद को जगाने के लिए कमरे में पहुंची थी। वहां उसने विनोद को जगाया और पूजा कर जल्द दुकान पर जाने को कहा। प्रभा की इस बात पर विनोद नाराज हो गया और उसे गालियां देने लगा।
इसका प्रभा ने भी विरोध किया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच विनोद ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और प्रभा पर कई वार कर डाले। प्रभा ने सारे वार अपने हाथों पर रोक लिए। आनन-फानन में परिजन प्रभा को लेकर दून अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विनोद राजपूत को पकड़ लिया। इधर, प्रभा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही प्रभा के भाई शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सर्किट हाउस धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।