पति के फोन पर मिसकाल देख एक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने काल डिटेल निकालकर पति और अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचकर उसे पीट दिया। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से हंगामा हो गया।
मामना पुलिस थाने तक पहुंचा, जहां किशोरी बेहोश हो गई। नतीजतन पुलिस को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। किशोरी ने महिला, उसके पति और दो अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
उत्तराखंड के कोटद्वार में देवीरोड निवासी एक युवक के फोन पर कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से मिसकाल देखकर पत्नी को शक हुआ। उसने काल डिटेल निकलवाई तो मिसकाल कालाबढ़ निवासी 11वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी की निकली।
शनिवार शाम के वक्त महिला अपने पति और दो अन्य के साथ किशोरी के घर आ धमकी। आरोप है कि महिला ने किशोरी के घर में घुसकर उससे जमकर मारपीट की। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की शिकायत कोतवाली में कर दी।