फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जहर देकर रातभर उसकी लाश के साथ सोई पत्नी, वजह जानकर सकते में आए घरवाले

Tue, 02 Jan 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। वह उसकी लाश के साथ रात भर सोई भी। इसके बाद जब सुबह घरवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


महिला ने प्रेमी के उकसावे पर पकौड़ी में जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत की नींद सुला दिया। रातभर महिला पति के शव के साथ कमरे में सोने का नाटक करती रही। सुबह जब पति देर तक नहीं उठा तो वह तबियत खराब होने का नाटक कर रोने लगी लेकिन, परिजनों ने इस पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार किया। उसके बाद पुलिस ने महिला और उसके फरार प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया।
विज्ञापन


मामला भगवानपुर क्षेत्र के गांव रोहालकी दयालपुर का है। प्रवीण कुमार (35) क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। छह साल पहले इसकी शादी देहरादून निवासी कोमल के साथ हुई थी।

विज्ञापन

इनके पास चार साल का एक बेटा है। रविवार रात प्रवीण, पत्नी कोमल द्वारा बनाई पकोड़ी खाकर सो गया था। सुबह जब वह ड्यूटी जाने के समय तक नहीं उठा तो उसके भाई जितेंद्र ने उसे आवाज दी। तब तक उसकी पत्नी भी कमरे में थी।

जितेंद्र की आवाज पर कोमल यह कहते हुए बाहर निकली कि प्रवीण उठ नहीं रहा है और रोना शुरू कर दिया। इस पर सभी परिजन एकत्रित हो गए। सभी ने उसे उठाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा तो उसका नीला पड़ा चेहरा देखकर परिजनों ने अंदाजा लगाया कि उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष राजीव चौहान महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लिया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाने लाकर की पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया कि कोमल ने अपने प्रेमी देहरादून निवासी नीरज कुमार के साथ रहने की जिद और प्रेमी के उकसावे पर पति प्रवीण की हत्या की है।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रात को कोमल ने पकौड़ी बनाकर पति को खिलाई थी। पकौड़ी में उसने जहर मिलाया था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कोमल और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें