जिससे प्यार किया उसी ने सारे समाज के सामने बदनाम किया, लेकिन आखिर में लड़की के प्यार को मंजिल मिल ही गई। जानिए कैसे..
एक युवक ने अपने गांव की एक युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद निकाह का झांसा देकर यौन शोषण कर लिया। निकाह से मना करने पर युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के घरवालों को हिरासत में लिया।
आननफानन में युवक के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत ने युवक-युवती को निकाह करने का फरमान सुना दिया। इस पर पहले युवक के परिजन भड़क गए। बाद में पंचायत में ही मौलवी को बुलाकर दोनों का निकाह करवा दिया।
क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने बहला फुसला कर और शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कर लिया और कई आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली।
सोशल मीडिया पर डाल दी लड़की की आपत्तिजनक फोटो
facebook crime
युवक शादी करने से मुकर गया। साथ ही उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसने परिजनों से इसकी शिकायत की तो सभी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी जाएगी। परेशान युवती ने युवक की करतूत से परिजनों को अवगत कराया।
परिजनों ने युवक के घरवालों से निकाह कराने की बात कही लेकिन, उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। युवती की मां ने लक्सर कोतवाली पुलिस को युवक की हरकतों से अवगत कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता व चाचा को हिरासत में लिया। इससे युवक के परिजन परेशान हो गए और गांव में पंचायत बुला ली।
पंचायत ने दोनों के परिजनों को युवक-युवती का निकाह करने का फरमान सुनाया। पहले युवक के परिजन फरमान मानने से इनकार करते रहे बाद में तैयार हो गए। इस पर पंचायत में मौजूद संभ्रांत लोगों ने मौलवी को बुलाया और दोनों का निकाह पंचायत की मौजूदगी में करा दिया। उसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत वापस ली। उधर, लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि युवती के परिजनों ने शिकायत वापस ले ली है।