फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले बनाई क्लिप खोलेगी हत्या का राज

Sun, 07 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सूरी की मौत के मामले में बाप-बेटी और मेरठ के एक व्यापारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


वीडियो सीडी पुलिस को सौंपी
परिजनों ने दो साल पहले सूरी द्वारा तैयार की गई वीडियो सीडी सुबूत के रूप में पुलिस को सौंपी है। इस वीडियो क्लिप में राजेश सूरी ने संपत्ति विवाद के मामले में इन तीन लोगों से जान का खतरा बताया है।

खुड़बुड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सूरी की 29 सितंबर को हाईकोर्ट को मुकदमे की पैरोकारी करने के बाद घर लौटे थे। सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें सिनर्जी अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बिष्ट के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई थी। आगे की जांच के लिए बिसरा संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


इसी बीच राजेश की बहन रीता सूरी ने पुलिस को एक वीडियो सीडी दी है। 2012 में बनी इस वीडियो क्लिप में राजेश सूरी एक विवादित संपत्ति दिखाते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कई घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई है।

यदि संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत होती है तो राजा रोड निवासी सुधीर जैन, उनकी बेटी दिव्या जैन और मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी रविकांत किरयाना को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाए। रीता सूरी की तरफ से कोतवाली पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रीता का आरोप है कि तीनों लोगों ने आठ सितंबर को राजेश सूरी को जान से मारने की धमकी दी थी। उधर दिव्या जैन ने एसपी सिटी से फोन पर बात कर मुकदमे पर आपत्ति जताई है।

कई मामलों में कराया था केस
अधिवक्ता राजेश सूरी ने अंगेलिया हाउसिंग घोटाला, दौलतराम ट्रस्ट घोटाला, जज क्वार्टर घोटाला, दो करोड़ रुपए के राजस्व घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में मुकदमा दायर किया था। अंगेलिया हाउसिंग घोटाले में उन्होंने सीबीआई जांच की पैरवी की थी।
विज्ञापन


राजेश सूरी की मौत के मामले में उनकी बहन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उपलब्ध कराए साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- अजय सिंह, एसपी सिटी

राजेश को पहले से ही हत्या की आशंका थी। इसीलिए उन्होंने यह वीडियो क्लिप तैयार की थी। पूरा प्रयास होगा कि अब इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।
- रीता सूरी (राजेश सूरी की बहन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें