फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, तब पता लगा नौ महीने पहले हुआ था रेप

Thu, 20 Jul 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खटीमा
विज्ञापन
minor girl birth a child
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग संग नौ महीने पूर्व उसी गांव के एक अधेड़ ने दुराचार किया था। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब चिकित्सकों ने किशोरी को गर्भवती बताया। बुधवार को किशोरी ने सीएचसी में पुत्र को जन्म दिया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


विकासखंड के एक गांव की पीड़िता के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री काफी दिनों से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। बीते दिवस इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है, जिससे उसके होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

rape
पूछताछ करने पर पता चला कि नवंबर 2016 में गांव के ही पुष्कर राम ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर, किशोरी की तकलीफ बढ़ने के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया।

सीएचसी की चिकित्साधीक्षक डा. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि किशोरी की आयु करीब 15 वर्ष है। प्रसव में अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर है, जिसके चलते उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी पुष्कर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें