फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी 'मामा' ने दिया धोखा, लूटी भांजी की इज्जत

Sun, 23 Aug 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर में घर में घुसकर अकेली नाबालिग लड़की से बलात्कार कर एक व्यक्ति फरार हो गया। पीड़िता उसे मामा कहती थी।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने शुक्रवार को ही मामले की तहरीर पुलिस को दे दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर कोतवाल का घेराव किया।

इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कोतवाल ने पीड़िता का मेडिकल कराने निर्देश दिए। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का लोगों को भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन


कवि नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि वह गुरुवार की शाम पत्नी के साथ भोजपुर (मुरादाबाद) यूपी गया था। घर पर उसकी तेरह साल की लड़की अकेली थी।

शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे अतर सिंह निवासी ग्राम कुंडेश्वरा थाना टांडा (रामपुर) यूपी उसके घर आया। उसने धोखे से दरवाजा खुलवाया और लड़की को अकेली पाकर उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने कहा कि अतर सिंह की पत्नी और बहन उसे रिपोर्ट दर्ज कराने पर लड़की को उठवा लेने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि दुराचार करने वाला अतर सिंह एक स्कूल की टाटा मैजिक का चालक है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि अतर सिंह उनके मकान में डेढ़ साल पहले किराए पर रहता था। वह उसे मामा कहती थी। घटना के समय अतर सिंह ने यह कहकर दरवाजा खुलवाया कि उसके साथ मामी भी है।

दरवाजा खोलने पर उसने झपटकर मुंह बंद कर उसकी इज्जत लूट ली। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी युवक जब तक वहां पहुंचा, वह भाग गया था।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला का किया शोषण

हरिद्वार में तैनात एक लेखपाल शादी का झांसा देकर दो साल तक एक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। यही नहीं मोबाइल पर अश्लील एसएसएस भेजकर मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

केन्द्र सरकार के एक आफिस में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करने वाली पीड़िता ने डालनवाला पुलिस को बताया कि उसका पति से कई बरस पहले तलाक हो चुका है। करीब दो साल पहले हरिद्वार तहसील में तैनात लेखपाल मनोज पांडेय उनके संपर्क में आया।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। बार-बार वह उसे शादी का भरोसा देता रहा। हाल में शादी का दबाव बनाया तो आरोपी साफ तौर से मुकर गया। मोबाइल पर अश्लील एसएमएस भेजने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।

इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि लेखपाल भी तलाकशुदा है। पीड़िता ने उसके खिलाफ काफी साक्ष्य दिए हैं। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। अब पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें