फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल के चाचा ससुर ने 36 साल की बहु से किया रेप, एक बार नहीं कई बार बनाया हवस का शिकार

Mon, 04 Sep 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला/उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा ससुर ने अपनी ही बहु के साथ हैवान‌ियत कर डाली। बहु पर पहले से ही गंदी न‌ियत रखने वाले चाचा ससुर ने एक द‌िन उसके साथ रेप कर द‌िया। वहीं एक बार नहीं कई बार उसे अपनी हवस का श‌िकार बनाया।
विज्ञापन


चाचा ससुर पर बहु के साथ दुराचार और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

एक गांव में चाचा ससुर (52) ने अपनी बहु (36) के साथ दुराचार किया। थाना प्रभारी एसआई दीनदयाल रावत ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी ने दो माह पहले भी उसके साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जब वह क्षेत्र के एक मेले में जा रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ रास्ते में भी छेड़छाड़ की थी। इस पर आरोपी को मोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें