फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून-पांवटा हाईवे पर कार ने बरपाया कहर, दो की मौत

Fri, 04 Oct 2013 07:27 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
दून-पांवटा हाईवे पर बड़ा रामपुर के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार ने जमकर कहर बरपाया। कार ने आगे चल रही दो बाइक और एक साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना से गुस्साएं लोगों ने हाईवे जाम करने के साथ ही सहसपुर थाने का घेराव किया।

बाइक सवार की मौक पर ही मौत
मौके पर पहुंचे एसडीएम एके पांडेय और सीओ एसपी सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंनोवा कार हरबर्टपुर से देहरादून जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई बजे कार ने सामने से आ रही बुलेरो को बचाने के चक्कर में पहले आगे चल रही दो बाइकों को टक्कर मारी, उसके बाद एक साईकिल पर सवार दो लोगों को भी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार गौतम (21) पुत्र सियानंद निवासी छरबा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दूसरे युवक विजेंद्र (35) पुत्र बालगोविंद निवासी छरबा ने दून अस्पताल में दम तोड़।

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
दूसरी बाइक में सवार इमरान पुत्र इरफान और खालिद पुत्र बाबूअली हाल निवासी बड़ा रामपुर मूल निवासी सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं साईकिल सवार जहांगीर अली और हरि किशोर हाल निवासी रामपुर मूल निवासी सहारनपुर भी घायल हुए हैं। चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार सीज कर दी है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें