दो मुंह वाले सांप ने एक इंसान को ऐसे बेवकूफ बनाया की वह हक्का बक्का रह गया और अब पुलिस के चक्कर काट रहा है।
देहरादून के प्रेमनगर में ये अनोखा मामला सामने आया है। जहां अश्वनी कुकरेती पुत्र आदित्यनाथ कुकरेती निवासी प्रेमनगर से दो मुंह वाले सांप के नाम पर आठ लाख रुपए ठग लिए गए हैं। पीड़ित जूतों का होल सेल व्यापारी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास 11 लाख रुपए की नगदी बरामद की है।
अश्वनी कुकरेती ने पुलिस को बताया कि 1 माह पूर्व वह व्यापार के सिलसिले में हरिद्वार गए थे। वहां उनकी मुलाकात नदीम नाम के व्यक्ति से हुई जिसने बताया कि वह रुड़की का रहने वाला है और उसके पास एक दो मुंहा सांप है। जिसकी कीमत 4 से 5 करोड़ रुपये है और इसका इस्तेमाल एक कंपनी द्वारा कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।
money
नदीम ने यह सांप मुझे 20 लाख रुपए में देने की बात कही और। मेरा मोबाइल नंबर ने लिया। दो दिन बाद मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल आई बताया कि वह एंटीक वर्ल्ड कंपनी दिल्ली से मैनेजर जितेंद्र गुप्ता बोल रहा है। और उसकी कंपनी एंटीक सामान जैसे कि हाई ब्रीड बिच्छू एवं दोमुंहे सांप बेचती है।
अश्वनी उसकी बातों में आ गया और फिर नदीम से संपर्क किया तो वह दोमुंहा सांप लेकर नंदा की चौकी पर आया। उसने सांप दिखाया और अश्वीन को विश्वास में ले लिया। जिसके बाद अश्वनी ने नदीम को अलग-अलग तारीख पर लगभग 10 लाख रुपये दे दिए।
फिर उक्त कंपनी के मैनेजर जितेंद्र गुप्ता और शकील एक फॉरचूनर कार से आए और उक्त सांप की डील 4 करोड़ रुपये पक्की हुई। उस वक्त बताया गया कि शकील टेस्टर है और उसकी एंटीक कंपनी सांप का टेस्ट करेगी। और टेस्टिंग के नाम पर 8 लाख रुपए वसूल लिए।
उन्होंने अश्वनी को रुपयों की रसीद और एक मूवमेंट ऑर्डर दिया जो किफर्जी था। फिर एक हफ्ते बाद बाद मुझे बताया गया कि सांप टेस्टिंग के दौरान मर गया। और कहा अब ये डील नहीं हो सकती। अश्वनी ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि ये सब फ्रॉड हैं और कंपनी भी फर्जी है। जिसके बाद अश्वनी ने थाना प्रेमनगर पर नदीम, शकील, जितेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र बरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई। जिसके बाद एक और ठगी का मामला देहरादून पुलिस के सामने आया। जिसमें देहरादून और रुड़की पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त एंटीक वर्ल्ड के नाम से लगभग 2 साल पहले यह कंपनी वीरेंद्र बरार ने राजेन्द्र फेज दिल्ली में खोली थी पर यह नही चल पाई जिसको बंद कर दिया था फिर पैसो के लालच में वीरेंद्र बरार ने उक्त कंपनी को लगभग 6 माह पूर्व फिर से फर्जी तरीके से खोला और अपने साथ उक्त लोगों को पार्टनर शिप में लगाया और इसी तरह से लोगों को पैसो का लालच देकर ठगी का काम करते है इसी तरह उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, राजस्थान , हिमांचल , हरियाणा दिल्ली आदि विभिन्न राज्यों में लगभग 50 से 60 लोगों से ठगी करने के बात स्वीकार की गई है।
जिनके संबंध में अभियुक्तों की कॉल डिटेल्स एवम बरामदा दस्तावेजों से ठगी के शिकार हुए अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी कर संपर्क किया जा रहा है। उक्त दोमुहे सांप के बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सांप को इंजेक्शन देकर मार देते है ताकि पार्टी को दिखाना पड़े तो उनको दिखा सके इसलिए उक्त सांप को भी मार दिया था और बाद म नदी में फैक दिया था।
आरोपियों के नाम:
1. वीरेंद्र मोहन बरार पुत्र स्व0 विजय मोहन निवासी स्टेट बैंक नगर म0न0 208 थाना पश्चिम विहार नई दिल्ली उम्र 55 वर्ष फर्जी कंपनी मालिक
2.जितेंद्र गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी म0न0- सी - 628 रोहणी सेक्टर 1 सेकण्ड फ्लोर दिल्ली उम्र 30 वर्ष फर्जी कंपनी मैनेजर
3. शकील पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी किदवई नगर मंडी कानपुर उत्तर प्रदेश हाल मुगल गार्डन कॉलोनी मसूरी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष फर्जी कम्पनी में टेस्टर
4. नदीम पुत्र आलम निवासी ग्राम रहीमपुर थाना गंगनहर हरिद्वार हाल इस्लामनगर माहिग्रान थाना सिविल लाइन कोतवाली हरिद्वार उम्र 34 वर्ष दोमुंहा सांप दिखाने वाला।