फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को गंवारा न हुआ दोस्त से बहन का प्यार, तो चाकूओं से गोदकर लगा दी आग

Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून 
विज्ञापन
विज्ञापन
एक भाई को अपने ही दोस्त के साथ बहन का प्यार गंवारा न हुआ तो उसने दोस्त को ही मौत के घाट उतार द‌िया। इतना ही नहीं उसने दोस्त पर पहले चाकूओं से अनग‌िनत वार क‌िए, तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


बहन से प्रेम संबंध बनाने से नाराज एक नाबालिग ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर अपने दोस्त की जघन्य तरीके से हत्या कर दी। पहचान मिटाने के इरादे से शव जलाने का प्रयास भी किया।

हालांकि वारदात के छह दिन बाद शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुला। उसकी निशानदेही पर युवक का अधजला शव प्रेमनगर में झाड़ियों से बरामद कर लिया। युवक 26 जून से लापता था। 
विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र के सेलाकुई निवासी विशाल (18) 26 जून को प्रेमनगर अपने दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुराग न मिलने पर पिता सुनील ने सेलाकुई पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर विशाल के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शनिवार को प्रेमनगर के ठाकुरपुर रोड की झाड़ियों से विशाल का शव बरामद कर लिया। मौके पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी देहात सरिता डोभाल मौके  पर पहुंची थीं।

सहसपुर एसओ पंकज देवरानी ने बताया कि विशाल और आरोपी दोस्त थे। इस कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना भी था। विशाल के आरोपी की छोटी बहन से प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।

इसी से नाराज होकर आरोपी ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर कत्ल करने की योजना बना डाली। घटना वाले दिन दोनों भाइयों ने विशाल को प्रेमनगर के पेट्रोल पंप पर बुलाया और शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले गए, जहां पर नशा कराने के बाद उस पर लोहे के हथियार से अनगिनत प्रहार कर दिए।

विशाल को मारने के बाद दोनों वापस चले गए। बाद में मुख्य आरोपी शव जलाने के लिए बाजार से तारपीन का तेल खरीदकर फिर मौके पर गया और तेल छिड़क कर आग लगा दी। इससे शव आधे से अधिक जल गया है।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि वारदात बहन से प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई है। दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं। मुख्य हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है उसके ममेरे भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें