बसंत विहार क्षेत्र में शनिवार दिनदहाड़े लेन-देन के विवाद में प्रापर्टी डीलर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। प्रापर्टी डीलर आरोपी के घर रकम लेने गया था। जहां पर कहासुनी के बीच आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।
लीवर में चाकू लगने के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस आरोपी और उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। टिहरी गढ़वाल निवासी सुशील सिंह राणा (35) बसंत विहार के इंदिरा नगर में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था।
राणा ने अपने परिचित प्रापर्टी डीलर मोहित निवासी फिरोजाबाद यूपी (हालपता काली मंदिर एंकलेव कांवली रोड) को राजपुर रोड की एक दुकान बेची थी। बैनामा होने के बाद बकाया रकम और ब्याज की राशि को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।