फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़के को घर से ले गए दो युवक, फिर किया रेप, इसके बाद...

Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवक एक 14 साल के नाबाल‌िग बच्चे को बहला फुसला कर साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म क‌िया। इतना ही नहीं बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


दो युवकों द्वारा एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को बंद कमरे में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 14 वर्षीय किशोर के पिता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बदहवास हालत में प‌िता को सुनाई आपबीती

इस दौरान गांव के दो युवक बेटे को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गए और अप्राकृतिक दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद आरोपी किशोर को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

बदहवास हालत में किशोर घर पहुंचा और परिजनों को इससे अवगत कराया। शुक्रवार सुबह परिजन किशोर को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

तहरीर की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के लोगों ने मामला दबाने के लिए पीड़ित पक्ष पर दबाओ बनाया। लेकिन पीड़ित पक्ष कार्रवाई पर अड़ा रहा। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि साजिद व अनिश निवासी शाहपुर साल्हापुर के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें