फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: होटल में पर्यटक ने दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

Mon, 25 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी ऋषिकेश के तपोवन स्थित होटल में रुके हरियाणा के पर्यटक ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइट नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कर्ज के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


पांच दिनों से था होटल में
पुलिस के मुताबिक रामभूल (32) पुत्र दान सिंह निवासी हरियाणा 20 मई से तपोवन स्थित एक होटल में कमरा लेकर रह रहा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पर्यटक पंखे से लटका मिला।

परिजनों को दी सूचना
मुनिकीरेती थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां एक सुसाइट नोट बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने कर्ज के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


बताया कि परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामभूल हरियाणा में फाइनेंस का काम करता था। अभी परिजनों के आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें