मुकदमा दर्ज करने के लिए एक महिला से दस हजार रुपये रिश्वत मांगना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टी होने पर एसएसपी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
जोगीवाला निवासी एक महिला का अपने जेठ के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का आरोप था कि उसके जेठ ने दबंगों के साथ मिलकर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला जोगीवाला चौकी गई और जेठ के खिलाफ तहरीर दी।
दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी
आरोप है कि जोगीवाला चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी ने मुकदमा दर्ज करने के एवज में महिला से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। चौकी पर सुनवाई न हुई तो महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां उसने पूरी बात कही। एसएसपी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज को बुलाया। दोनों से पूछताछ करने के बाद एसएसपी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज का लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह पर एसआई रजत कसाना चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें