फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहा रही महिलाओं की तस्वीरें खींच रहे थे तीन मनचले, फिर करने लगे ये...

Mon, 08 May 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धनौरी(हरिद्वार)
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
कुछ महिलाएं नदी में नहा रही थी। इसी दौरान तीन मनचले वहां आ धमके। वे उन महिलाओं की नहाते हुए तस्वीरें लेने लगे। जब महिलाओं की नजर उन पर गई तो क्या हुआ, जानिए
विज्ञापन


दरअसल, पंजाब के भठिंडा से 21 महिलाओं और पुरुषों का एक जत्था पिरान कलियर में जियारत करने के लिए आया हुआ है। रविवार को यह जत्था धनौरी के बावनदर्रा रतमऊ नदी में नहाने के लिए आया था।

जत्थे में शामिल महिलाएं जब नहा रही थी। वहां घूम रहे तीन मनचले युवको ने तभी अपने मोबाइल फोन से उन महिलाओं की फोटो खींचने शुरू कर दी तथा उन पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मना किया तो धमकाने लगे मनचले

Demo pic
महिलाओं ने जत्थे में शामिल अपने साथी पुरुषों से युवकों द्वारा उनके साथ की जा रही बदसलूकी की जानकारी दी। इस पर जत्थे में शामिल पुरुषों ने युवकों को ऐसा करने से मना किया।

इस पर तीनों युवकों ने उन्हें भी डराना धमकाना शुरू कर दिया। तब जत्थे में शामिल लोगो ने इसकी जानकारी धनौरी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से भाग रहे तीनो मनचलों को रतमऊ नदी के पुल से दबोच लिया।

कार्यवाहक चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि थाना गंगनहर क्षेत्र के रहीमपुर निवासी गुलशनवर, अजीम पुत्रगण नसीम और मुनीर पुत्र शमशेर का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें