रुड़की के खंजरपुर में कथित बीजेपी नेता कुलदीप राणा ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ग्रामीण के सीने में गोली लग गई और अन्य दो ग्रामीणों छर्रे लगने से घायल हो गए।
बुधवार देर रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत कथित बीजेपी नेता कुलदीप राणा ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक ग्रामीण चांद पुत्र जमील निवासी खंजरपुर को गोली लगी व दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही को आरोप लगाया है।
वहीं रुद्रप्रयाग में एक दुकान व घर में हुई चोरी की खबर है। चोरों ने दुकान से 86 हजार रुएए और घर से लेपटॉप, मोबाइल, एटीएम पर्स पर हाथ साफ किया। मामले में पुलिस ने दो नेपालियों को गिरफ्तार किया है।