फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर बुजुर्ग महिला से लूट, मुंह में पॉलीथिन ठूसकर नकाबपोश फरार,देखें तस्वीरें

Fri, 24 Mar 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोंक पर हरबर्टपुर स्थित एक घर में लूट का प्रयास किया। लोगों के चिल्लाने पर बदमाश भाग खड़े हुए हालांकि, बदमाश अपने सा‌थ सोने के कुंडल और पीत्तल की चेन ले जाने में कामयाब हो गए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
chori - फोटो : amarujala
जानकारी के अनुसार सहारनपुर रोड पर रोशन लाल की परच्यून की दुकान है। घर के पीछे  ही उनका मकान भी है। रोज की तरह सुबह चार बजे उनकी माता भुवानी देवी पूजा-पाठ के लि‌ए उठ गई। स्नान के लिए जाते समय उन्होंने देखा की चार नकाबपोश  बदमाश उनके पीछे खड़े हैं। बदमाश ने उनका मुंह दबाते हुए उन्हें शॉल से ढक दिया। चाकू की नोंक पर रस्सी से उनके हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन

3 of 6
chori - फोटो : amarujala
उनके मुंह में पॉलीथिन ठूस दी। इसके बाद दो बदमाश घर के पीछे के दरवाजे पर निगाहबानी के लिए रुक गए जबकि, तीन बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए। वहां उन्होंने कमरे में सो रहे भुवानी के छोटे बेटे अमन और सूरज को भी बंधक बनाने का प्रयास किया।  बदमाशों ने अमन के गले पर चाकू रख दिया जबकि, सूरज का सोते हुए मुंह दबाने की कोशिश की। लेकिन अंधेरा होने के कारण बदमाशों ने सूरज को पैर की साइड से पकड़ लिया। 

4 of 6
chori - फोटो : amarujala
जिस पर सूरज की नींद खुल गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान अमन और बदमाशों की हाथा पाई भी हुई। जिसमें अमन मामूली रूप से जख्मी हो गया। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुन भुवानी की बहु दुर्गा ऊपर कमरे से नीचे की ओर दौड़ पड़ी। अन्य परिवार के सदस्य भी जाग गए।
विज्ञापन

5 of 6
chori - फोटो : amarujala
यह देख बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पूछताछ में भुवानी ने बताया कि बदमाश अपने साथ सोने के कुंडल और एक पीतल की चेन ले गए हैं। कोतवाल संदीप नेगी ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों का पता  लगाया  जाएगा। वहीं मौके पर एसपी देहात श्वेता चौबे भी पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : demo
पुल‌िस का कहना है क‌ि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश नौसीखिए थे, यहीं वजह रही कि वह नियोजित तरीके से वारदात को अंजाम नहीं दे सके और शोर मचने पर भाग खड़े हुए। इस बीच घटना स्थल पर ही उनका चाकू भी छूट गया। पुलिस ने चाकू कब्जे में ले लिया है, जो कि सब्जी कटाने वाले चाकूओं की तरह है। चाकू का बट भी टूटा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें